लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए करेंगे काम- कोआर्डिनेटर मुन्ना सिंह त्रिसुंडी

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए करेंगे काम- कोआर्डिनेटर मुन्ना सिंह त्रिसुंडी

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी ने मुन्ना सिंह त्रिसुंडी को सुल्तानपुर लोकसभा सीट का कोऑर्डिनेटर बनाया है।उन्होंने बताया कि बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करने के साथ ही गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करेंगे। आम चुनाव में गठबंधन में सहयोगी सपा के प्रत्याशी को जिताने के लिये कांग्रेसी वोट मांगेंगे। सपा संगठन से समन्वय बैठाने का कार्य भी करेंगे।शहर के एक होटल में कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त लोकसभा कोर्डिनेटर मुन्ना सिंह त्रिसुंडी प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी-योगी की सरकार को पूरी तरह फेल बताया।उक्त मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, नगर अध्यक्ष शकील अंसारी, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, पी सी सी सदस्य वरुण मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता अमोल बाजपेई एडवोकेट, सुब्रत सिंह, लंभुआ विधानसभा के प्रत्याशी रहे विक्रम सिंह सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال