बंधुआकला थाने में डीएम-एसपी ने सुनी जन समस्याएं एवं संबंधित को दिए निस्तारण के निर्देश

बंधुआकला थाने में डीएम-एसपी ने सुनी जन समस्याएं एवं संबंधित को दिए निस्तारण के निर्देश

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुलतानपुर 09 मार्च।जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बंधुआकला में पहुंचकर थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिया। समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इसी प्रकार थाना दिवस के अवसर पर अन्य थानों पर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, सम्बन्धित थाना के थानाध्यक्ष तथा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال