विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मंडलायुक्त ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

मंडलायुक्त ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। मंडलायुक्त गौरव दयाल द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न अनुभाग, न्यायालय तथा परिसर का अपर आयुक्त, अयोध्या मण्डल अयोध्या अजय कान्त सैनी व जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(वि0 एवं रा0) एस0 सुधाकरन, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा मंडलायुक्त अयोध्या मंडल, अयोध्या, पुलिस महानिरीक्षक का ओडीओपी उत्पाद मूंज क्राफ्ट का मोमेन्टो भेंट किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला द्वारा अपर आयुक्त अयोध्या, मण्डल अयोध्या का ओडीओपी उत्पाद मूंज क्राफ्ट का मोमेन्टो भेंट किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न पटलों यथा-राजस्व सहायक पटल, अभिलेखों व पत्रावलियों, बिल लिपिक से सम्बन्धित 11-सी वेतन आदि से सम्बन्धित अभिलेख, जे0ए0 पटल सहायक से कानून व्यवस्था एवं गैंगेस्टर अभियोजन आदि से सम्बन्धित पत्रावलियों, संग्रह अनुभाग में आर0सी0 रजिस्टर, आपदा से सम्बन्धित पत्रावली, सीलिंग अनुभाग कार्यालय में शिकायत पटल से सम्बन्धित पत्रावली, जनसुविधा केन्द्र, नजारत अनुभाग में न्यायिक अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट में रखे पुराने अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने अपने निरीक्षण में राजस्व अभिलेखों के सामान्य रख रखाव की स्थिति, अभिलेखागार में साफ-सफाई, प्रकाश तथा अग्निशमन यंत्रों, बस्तों एवं खतौनियों को तहसीलवार व परगनावार रखने तथा उन पर सम्बन्धित स्लिप के चस्पा होने की स्थिति सहीं एवं व्यवस्थित पायी। मण्डलायुक्त अयोध्या ने लंबित विवरण पत्र राजस्व अभिलेखागार, पत्रावलियों की वीडिंग, राजस्व ग्रामों के सजरों एवं जिल्द बन्दोबस्त की उपलब्धता एवं रख रखाव की स्थिति सामान्य पाये जाने पर संतोष व्यक्त किए। तत्पश्चात मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, अपर आयुक्त, अजय कान्त सैनी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु नवीन मण्डी अमहट, सुलतानपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, काउटिंग सेन्टर, कंट्रोल रूम, मण्डी परिसर की साफ-सफाई, वैरीकेटिंग, लाॅ एण्ड आर्डर से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال