विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जौनपुर: भाजपा नेता हत्याकांड: नेताजी गाड़ी रोकिए, शादी का कार्ड है और फिर ठांय-ठांय...

जौनपुर: भाजपा नेता हत्याकांड: नेताजी गाड़ी रोकिए, शादी का कार्ड है और फिर ठांय-ठांय...

जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोलियों से भूनकर नृशंस हत्या

केएमबी संवाददाता
जौनपुर। भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रमोद ने 2012 में मल्हनी सीट से धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार को भाजपा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रमोद यादव अभी जिला मंत्री के पद पर थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव को दिन दहाड़े लगभग 10 बजे के आसपास मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि प्रमोद जैसे ही अपने घर से निकाल कर सड़क पर आए तभी बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पीछा पुलिस टीम कर रही है।

नेताजी गाड़ी रोकिए, शादी का कार्ड है और फिर ठांय-ठांय... जौनपुर में भाजपा लीडर की हत्या का सीन पूरा फिल्मी है।मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में टीम में लगा दी गई है। जल्दी घटना का वर्कआउट किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का अस्पताल में जमावड़ा लग गया है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال