लड़ेंगे तभी जीतेंगे, लोकसभा चुनाव में भाग लेगा जदयू- ओम प्रकाश उपाध्याय

लड़ेंगे तभी जीतेंगे, लोकसभा चुनाव में भाग लेगा जदयू- ओम प्रकाश उपाध्याय

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। जन अपेक्षाओं की पूर्ति एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए जदयू लड़ेगा लोकसभा चुनाव लोकतंत्र के महापर्व में पूरी मजबूती के साथ भाग लेने का संकल्प व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जदयू उत्तर प्रदेश ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आज चुनाव बहुत ही महंगा हो गया है अपार धन बल् की जरूरत होती है। करोड़पति लोग ज्यादातर चुनाव जीतकर लोकसभा राज्यसभा विधानसभा में पहुंचते हैं। हम इसके खिलाफ हैं और जन सहयोग से सुल्तानपुर अमेठी रायबरेली अयोध्या वाराणसी गोरखपुर आगरा कानपुर आदि स्थानों पर नए पुराने साथियों को लोकसभा चुनाव में भाग लेकर मजबूती से लड़ने का काम किया जाएगा। यह पूछने पर की आप एनडीए के घटक है श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारा गठबंधन बिहार तक ही सीमित है। पहले भी रहा है और अब भी है, उत्तर प्रदेश में हम चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र घोषित है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال