विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सुल्तानपुर की सांसद मेनका के प्रयास से 92 मछुआरे हुए आजाद, निषाद समुदाय मे हर्ष का माहौल

सुल्तानपुर की सांसद मेनका के प्रयास से 92 मछुआरे हुए आजाद, निषाद समुदाय मे हर्ष का माहौल

केएमबी संवाददाता

सुल्तानपुर। राष्ट्रीय नेत्री एवं स्थानीय सांसद मेनका गांधी ने महाराष्ट्र में छुड़ाए सुल्तानपुर के 92 मछुआरे।सांसद मेनका गांधी की पहल से सुल्तानपुर के 92 मछुआरे घोषित बंदी से आजाद हुए हैं। महाराष्ट्र के समुद्री तट पर मछली पकड़ने के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में उनकी नाव चली गई थी। 15 बड़ी नाव को सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया था, जिसके आधार पर उनके खिलाफ 36 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया था और इन सभी मछुआरों को समुद्री तटरक्षकों द्वारा अघोषित बंदी बना लिया गया था। सांसद मेनका गांधी की तरफ से इस मामले में वहां के कमिश्नर समेत अन्य आला अधिकारियों से वार्ता की गई। मेनका गांधी की बातचीत के बाद अकारण माह भर से अघोषित बंधक बनाए गए सुल्तानपुर के 92 मछुआरे हुए रिहा करने का आदेश जारी कर दिया गया। सांसद की पहल से निषाद समुदाय में हर्ष का माहौल किया जा रहा है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال