विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

भाजपा प्रत्याशी बांदा आरके सिंह पटेल के नामांकन के अवसर पर विशाल जनसभा आयोजित

भाजपा प्रत्याशी बांदा आरके सिंह पटेल के नामांकन के अवसर पर विशाल जनसभा आयोजित

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला
बांदा। 29 अप्रैल 2024 को आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आर0क0 सिंह पटेल के नामांकन के अवसर एक विशाल जनसभा का आयोजन जनपद के राजकीय इंटर कालेज के मैदान सिविल लाइंस बांदा में आयोजित हुआ। जनसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की जनसभा में आयें हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों व भाजपा समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव देश के विकास सनातन व धर्म अधर्म का है, जिसमें एक ओर धर्म पर आधारी भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर सनातन के विरोधी वह अधर्मी भ्रष्टाचारी दल है जो अपने भ्रष्टाचार और बटवारे की राजनीत को बढाने के चुनाव लड रहे है। आपने देखा है किस तरीके से राम भक्त कारसेवकों की हत्या करवायी थी और अयोध्या की भूमि को रक्त रन्जित किया था। 2014 के बाद से केन्द्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व में अपने सभी वादों को पूर्ण कर देश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन की व्यवस्था दी, जिस कारण विपक्षियों को लगातार पराजय का मुख देखना पडा। यह आप सभी मतदाताओं का ही बल है कि भव्य श्रीराम मंन्दिर निर्माण और देश को विकास के पथ पर सरपट दौडाने में मदद मिली। पीएम मोदी के नेत्रत्व में बीते 10 सालों में देश का मान विश्व पटल में अग्रणी स्थान पर है। जैसा अभी हाल ही में रूस एवं यूक्रेन मध्य चल रहे युद्ध के दौरान वहाॅ पर फसे हमारे भारतीय विद्यार्थियों सकुशल तिरंगे के साथ वतन वापसी करायी है। वही प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी अदित्य नाथ के नेत्रत्व में विकास की धारा निरन्तर बह रही है, जिसके अन्तर्गत सडाकें का जाल व एक्सप्रेस-वे की सौगात के साथ ही हर घर नल से जल पहुचाने का काम पूर्ण होने की स्थिति में है। इसके पूर्व बुन्देखण्ड क्षेत्र में पेयजल की समस्या से आम क्षेत्रीय जन हमेशा परेशान होते थे। सपा सरकार में पीने के पानी के लिए केन्द्र सरकार द्वारा टेनो से पानी आता था। पूर्व में शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलो का हाल बहुत बुरा था पूर्ववर्ती सरकारों में स्कूलो में तबेले खोल दिये जाते थे और आज वर्तमान में हमने कायाकल्प योजना के माध्याम से स्कूलों का नवीनी करण कराया है साथ ही वहाॅ पढने वाले बच्चों को जूता-मोजा, ड्रस मध्यान भोजन और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का काम कर रहे है। सांसद प्रत्याशी आर0 के0 सिंह पटेल ने कार्याकर्ताओ, पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी के हाथो को मजबूत करने के लिए हमे अथक परिश्रम कर हर बूथ पर कमल खिलाना है और स्वयं आर0के0 पटेल बनकर अधिक से अधिक मतदान कराना है। इस अवसर पर विधायक बांदा सदर प्रकाश द्विवेदी ने कार्याकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा 48 क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में कमल खिलाना है और कमल को खिला कर हमे मोदी के हाथों को मजबूत करना है। पीएम मोदी ने महिलाओं के सम्मान नारीशसक्तीकरण के लिए बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वन किया है जिससे महिलाओ के सम्मान में इज्जत घर देकर उनका मान बढाया है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सरकारों के देश व प्रदेश में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ कर कभी भी धरतल में फलीभूत नहीं होता थे अब योजनाये बनती भी है और उससे आमजन को लाभ भी होता है। इसके साथ ही पूर्व में एक नारा था कि जिस गाडी में जितना बडा सपा का झण्डा उस गाडी में बैठा उतना ही बडा गुण्डा। इस जनसभा के दौरान सपा, बसपा व अन्य दलो के वरिष्ठ पदाधिकारी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता की जिसमें प्रमुख रूप पूर्व बसपा प्रत्याशी विधान सभा 235 धीरज सिंह राजपूत, रामपाल प्रजापति पूर्व प्रदेश सचिव सपा के साथ लगभग 150 सपा बसपा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा की गई इस कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर लवकुश चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष चित्रकूट, रामकिशोर साहू जिला प्रभारी बांदा, अनिल यादव जिला प्रभारी चित्रकूट, रामकेश निषाद जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, ब्रजकिशोर गुप्ता लोकसभा प्रभारी, मनोज शुक्ल लोकसभा सह प्रभारी, बालमुकुंद शुक्ला लोकसभा संयोजक, शिवशंकर सिंह लोकसभा सह संयोजक, इंद्रपाल सिंह पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, पुरुषोतम पाण्डे पूर्व जिलाध्यक्ष, संतोष गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष,अखलेश श्रीवास्तव पूर्व जिलाध्यक्ष, दिनेश तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, रंजना उपाध्याय पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक जाटव जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट, चंद्रिका उपाध्याय पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, लवलेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, अशोक त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष, राजेश द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष, जनपद बांदा व चित्रकूट के सभी नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, कार्यकर्ता भाजपा पदाधिकारी सहित हजारों भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال