विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

कमल का फूल विकास व खुशहाली की गारंटी: सांसद मेनका गांधी

कमल का फूल विकास व खुशहाली की गारंटी: सांसद मेनका गांधी

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने चुनावी कैंपेन के 19 वें दिन चिलचिलाती‌‌ धूप और गेहूं‍ कटाई के बीच सुल्तानपुर विधानसभा में तूफानी दौरा कर डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर वोट और समर्थन मांगा।श्रीमती गांधी ने कहा कमल का फूल विकास व खुशहाली की गारंटी हैं।श्रीमती गांधी ने विकास और बेहतर भविष्य के लिए कमल पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा मुझे लोगों की मदद करने में खुशी मिलती है।बड़े-बड़े कामों के साथ आपके व्यक्तिगत व निजी कार्यों पर बहुत गौर करती हूं।उन्होंने कहा मैंने विधायकों के साथ मिलकर पांच वर्षों में संसदीय क्षेत्र में 3800 करोड़ के विकास व अन्य कार्य करवाए हैं।बड़े कामों में चीनी मिल का विस्तारीकरण रह गया है।इस बार यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा फिर भी इस बार चीनी मिल बेहतर ढंग से चली है गन्ना किसानों को पर्याप्त पर्ची मिलने के साथ, गन्ना का भुगतान सप्ताह से पन्द्रह दिन में किया गया है।पांच वर्षों में 5 हजार गरीबों की शादी कराई गई है।पांच वर्षों में कैंप लगाकर हजारों दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण,कान की मशीन,ट्राई साइकिल, व्हील चेयर सहित अन्य समान दिया गया है।लगभग 400 दिव्यांगों को 60 हजार कीमत की मोटराइज्ड साइकिल दीं गई है।उन्होंने कहा बीजेपी कार्यकर्ताओ ने बिना किसी स्वार्थ के पार्टी और मोदी जी का झंडा सबसे ऊंचा लहराया है। श्रीमती गांधी ने मंगलवार को चुनावी कैंपेन के दौरान महाराष्ट्र में बंधक बनाए गए जिले के मछुआरों को छुड़ाने की चर्चा की। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई नावों को छुड़ाने के लिए भी वहां के प्रशासन से बात की है।अभी जांच की प्रक्रिया में है।उन्होंने कहा भाजपा ने और मैंने 5 सालों में बिना जाति कौम देखें सर्व समाज के लिए काम किया है। हम और हमारे कार्यकर्ता हमेशा गरीबों की मदद करतें हैं।उन्होंने कहा हमारे दरवाजे हमेशा आपकी मदद के लिए खुले हैं।भादा में में सांसद मेनका व विधायक विनोद सिंह ने जय गुरुदेव से जुड़े पूज्य संत उमाकांत जी महाराज से मुलाकात की।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया श्रीमती गांधी ने मंगलवार को धरौली, बालीपुर, भादा, मुकुंदपुर, बहरौली, बहलोलपुर, दादूपुर, मुरली नगर, खैचिला कला, गोड़वा कलखुरा, नंदापुर, सराय गोकुल, सेवरा, अमऊ जासरपुर, अतरसुमा कला,धनपतगंज बाजार, शिवनगर व करौंदिया में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।नुक्कड़ सभाओं को विधायक विनोद सिंह, भाजपा नेता कृपा शंकर मिश्रा ने भी संबोधित किया। सांसद श्रीमती गांधी ने मुकुंदपुर में पवन मिश्रा के चाचा के निधन पर, अतरसुमा कला में शिव नारायण तिवारी के पुत्र प्रदीप कुमार तिवारी के करंट लगने से हुई मृत्यु पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।श्रीमती गांधी धनपतगंज बाजार में गौतम प्रसाद पांडे के पुत्री के विवाह, शिवनगर में धर्मेंद्र सिंह प्रिंस के यहां आयोजित प्रीतिभोज एवं खैचिला कला में चंद्रावती कोरी की पुत्री एवं अतरसुमा कला में जगदंबा प्रसाद मौर्य के पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुई। विभिन्न कार्यक्रमों में वि.स. संयोजक आलोक आर्या, वि.स. सह संयोजक श्याम बहादुर पांडे, रूपेश सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, अखिलेश जायसवाल,काली सहाय पाठक,राम अभिलाष सिंह, अशोक सिंह पूर्व जि.प. सदस्य,कंचन कोरी,सुमन राव कोरी,जंग बहादुर सिंह,इन्दर तिवारी, वीरेंद्र भार्गव, राकेश चन्द्र बनवाल,लाल जी तिवारी प्रधान, सोनू सिंह प्रधान, अमित सिंह प्रधान, प्र.स.अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, मीना जायसवाल, बब्बन पाठक, जयप्रकाश यादव प्रधान,पूजा निषाद, मोहम्मद फरीद,आशीष गौड़, राममिलन मौर्य, शकील अहमद,बृजेश यादव प्रधान,भारत लाल, योगेश मिश्रा, गुड्डू प्रधान, अफसर खान, मासूक अली, एजाज भाई,जालिम यादव, राम अचल मौर्या, ठकुरी राम प्रधान ,डंडे सिंह,मोबीन खान,निर्भय सिंह,अली हुसैन ,आदर्श पांडे प्रधान, शिवप्रसाद उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा व गिरीश मिश्रा, सभासद, किन्नू तिवारी, सुनील मिश्रा, इन्द्रजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह,रामकेश यादव,पिंटू पाल, डीएस सिंह, धर्मेन्द्र दूबे,अलगू राम वर्मा, शिवाकांत तिवारी, बब्बन दुबे,मनोज शुक्ला ,राजू ओझा,अरविंद दुबे ,जगत पाल ,हेमंत तिवारी प्रधान ,विजय सिंह, अखिलेश कनौजिया, जर्नादन तिवारी, विनोद मिश्रा, विनोद दुबे त्रिभुवन पाल, संतोष पांडे, राम उजागिर यादव,अरविंद वर्मा, विश्वनाथ यादव,दीपू शुक्ला,रामसुंदर कोरी,राम आशीष, दुर्गा प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह,गोविंद, तिवारी, राघवेंद्र पांडे, प्रवेश पांडे, क्रांति सिंह,राज कुमार पाण्डेय,जयदीप जायसवाल, रामकुमार उपाध्याय, चंद्रावती कोरी, कौशल कोरी, रामजी मौर्य,राकेश पाल, सत्यजीत राय प्रधान, चंद्रपाल,रमेश कोरी,अनूप तिवारी,नीरज तिवारी एड.,ओमप्रकाश पाल, रोशन पाल संगम सिंह प्रधान,अखंड प्रताप सिंह, उत्तम सिंह,मनीष तिवारी प्रधान,राजदेव दुबे, दीपक मिश्रा,अरविंद सरोज, सुदामा मिश्रा, बबलू मिश्रा प्रधान, उमाकांत शुक्ला, मनोज कुमार दुबे,आशुतोष शुक्ला,अद्भुत दुबे,परमानंद मिश्रा, शिवम तिवारी, पंकज मिश्रा, सुरेंद्र यादव, सुरेश कुमार पासी, वीरेंद्र दुबे, हरिराम वर्मा, जमुना पांडे,गौतम प्रसाद पांडे, धर्मेंद्र सिंह, प्रिंस सिंह , नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,सतीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय व मनोज श्रीवास्तव,बाबूराम यादव, सुरेश कुमार प्रधान,नवीन चौबे प्रधान, रामानंद प्रधान, प्रह्लाद वर्मा, गयादीन यादव ,श्याममणि त्रिपाठी, शारदा देवी बीडीसी, हरिकेश निषाद, वीरेंद्र सिंह,गौरी शंकर सिंह, अजय शुक्ला प्रधान, आलोक तिवारी‌आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال