लखनऊ के हाई प्रोफाइल मोहिनी हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ के हाई प्रोफाइल मोहिनी हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या उनके ड्राइवर अखिलेश और उसके भाई रवि ने की थी। इसमें एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने अखिलेश, रवि सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अखिलेश को एनकाउंटर में गोली भी लगी है।हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया- हत्या लूट की नीयत से की गई। आरोपियों की प्लानिंग घर में रखे जेवर और कैश चोरी करने की थी। लेकिन आखिरी वक्त में मोहिनी दुबे ने उनको देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। विदित रहे कि लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-20 में शनिवार (25 मई को) मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव बाथरूम के बगल में बने चेंजिंग रूम में मिला था। वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। देवेंद्र नाथ दुबे घर पर नहीं थे। जब वह लौट कर आए तो देखा घर का दरवाजा खुला था। अंदर अलमारी का सामान बिखरा था। उन्होंने पत्नी को आवाज दी, मगर रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बाथरूम के पास पहुंचे तो चेंजिंग रूम में पत्नी का शव पड़ा था। मोहिनी, देवेंद्र दुबे (71) की दूसरी पत्नी थीं। वह 2009 में रिटायर हुए थे, 2007 में दूसरी शादी की थी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال