मतदान के बाद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर वासियों का किया आभार प्रकट

मतदान के बाद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर वासियों का किया आभार प्रकट

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। सुलतानपुर की सिटिंग सांसद और भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने 25 मई को मतदान के बाद सभी जनपद वासियों का आभार प्रकट किया है।शाम 6:00 के बाद अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की और उन्हें मतदान करने के लिए आभार प्रकट किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी, भाजपा नेता कृपाशंकर मिश्रा, जि.पं. सदस्य नन्दन चतुर्वेदी, काली सहाय पाठक, प्रशासनिक कार्य देख रहे संजय सोमवंशी, पूर्व जि.प. सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह, शिव प्रसाद उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मिश्रा, सुजीत सिंह, सचिन चोपड़ा, रजनीश मिश्रा, बाबी सिंह एवं धर्मेंद्र दुबे समेत अन्य नेताओं के साथ मिलकर चुनावी समीक्षा भी की। उन्होंने एक-एक बूथ की जानकारी इन लोगों से करते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमें अपना वोट दिया है और जिन लोगों ने अन्य पार्टियों को वोट दिया है उन सभी का मैं आभार प्रकट करती हूं कि उन लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग तो किया उन्होंने कहा कि वह निरंतर इस जिले के विकास के लिए प्रयास करती रहेगी और क्योंकि उनका सुल्तानपुर से एक पारिवारिक संबंध है मां के रूप में उन्होंने पिछले 5 वर्षों से लोगों के दुख दर्द को समझा है और उसका निराकरण किया है वह चाहे जनपद में रहे या दिल्ली में हमेशा यहां के लोगों की चिंता उनके दिलों दिमाग पर रहती है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया सांसद श्रीमती गांधी चुनावी घोषणा होने के बाद से लगातार 50 दिन तक जनपद में रहने के बाद आज सुबह 10:30 पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए अपने दिल्ली आवास के लिए रवाना हो गई।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال