सुल्तानपुर ​​​​​​​में सिपाही की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुल्तानपुर ​​​​​​​में सिपाही की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

केएमबी ऋतिक मिश्रा
सुल्तानपुर। पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी की इलाज के दौरान मौत हो गई जिससे साथियों में शोक की लहर है व्याप्त है। सिपाही की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है। रविवार को अचानक योगेन्द्र सिंह की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनको निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मुख्य आरक्षी योगेन्द्र सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे। रविवार को एकाएक आवास पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट की शिकायत हुई थी। ऐसे में उन्हें तत्काल शहर के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं आया। सोमवार को अचानक से फिर उनकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टर जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी जान जा चुकी थी। यह खबर जैसे ही पुलिस लाइन में पहुंची तो साथियों में शोक की लहर दौड़ गई।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال