विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

आम बीनने गई किशोरी को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

आम बीनने गई किशोरी को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

केएमबी कुंदन पटेल
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली अन्तर्गत आम बीनने गयी किशोरी गोली लगने से घायल हो गयी। गोली लगने से घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने रंजिश में दो लोगों पर किशोरी को गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बता दें कि लालगंज कोतवाली के बीर सिंहपुर गांव के अंबिकेश तिवारी की 16 वर्षीय बेटी सौम्या तिवारी आम बीनने के लिए बाग में गई हुई थी। आम बीनने वक्त अचानक किशोरी को गोली लग गयी। किशोरी शरीर में कई जगह गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। किशोरी घायल अवस्था बगीचे में जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर बगीचे में मौजूद लोगों ने दौड़कर देखा तो किशोरी जमीन पर घायल अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को घायल अवस्था में एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां किशोरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं किशोरी के परिजन परिवार के ही दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जमीनी विवाद के चलते रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कई एंगल पर कर रही है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال