"पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ" जन अभियान- 2024 के तहत सीएम योगी ने लगाया पीपल और बरगद का पौधा

"पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ" जन अभियान- 2024 के तहत सीएम योगी ने लगाया पीपल और बरगद का पौधा 

केएमबी दिनेश पांडेय
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के अकबर नगर में पौधा लगाकर 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान- 2024' की शुरुआत की। सीएम ने पीपल और बरगद का पौधा लगाया। इस दौरान योगी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने की भी अपील लोगों से की। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। शनिवार के दिन में यूपी में 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का नेतृत्व हर जिले में सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि करेंगे। अकबर नगर में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 25 एकड़ भूमि पर वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। जिसमें शीशम, जामुन, बेल, अर्जुन, आम, इमली, आंवला, कटहल, अमरूद समेत 32 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। इसमें छह हजार बड़े पौधे, जबकि 4 हजार छोटी प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे। हर्ब प्रजाति में नींबू, करौंदा और चांदनी के पौधे लगाए जा रहे।कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोग शामिल होने के लिए पहुंचे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال