कटक क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा "सेल्फी विद प्लांट" अभियान के तहत कराया गया वृक्षारोपण

कटक क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा "सेल्फी विद प्लांट" अभियान के तहत कराया गया वृक्षारोपण

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। सेल्फी विथ प्लांट आभियान के तहत कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा हौसला प्रसाद सिंह महिला पीजी कॉलेज गोसाईगंज में पौध रोपण कार्य किया गया। इस मौके पर उपस्थित अंजली सिंह ने बताया कि व्यक्ति स्वयं अपने जन्मदिन या बच्चों के जन्मदिन पर घर के आंगन में पेड़ लगाने की बजाय सड़क पर जाकर एक-एक पेड़ लगाएं और पूरे वर्ष उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी स्वयं ले। उन्होंने कहा मेरे जन्मदिन पर संस्था ने मुझे सबसे बड़ा उपहार दिया है। इस मौके पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण के नाम पर औपचारिकता की जा रही है, कहीं न कहीं हम अपने आप से खिलवाड़ कर रहे है। वृक्ष धरा की शान हैं। बिना वृक्ष के इस धरा पर जीवन की कल्पना करना बेमानी है। प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। इसको प्रदूषण मुक्त बनाने का एक ही जरिया है कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाए जाएं और साथ ही साथ उनका संरक्षण किया जाए। पर्यावरण ही हमारे भविष्य का निर्धारण करेंगा। शासन की पौध रोपण से संबंधित योजनाएं समय-समय पर बारिश में आती है परंतु देखरेख एवं तकनीकी कौशल की कमी से वे दम तोड़ देती है। पौध रोपण में मुख्य रूप से प्रबंधक अवधेन्द्र कुमार सिंह, आशा तिवारी, रेनू सिंह, पुष्पा सिंह, साधना वर्मा, ज्ञान सिंह, राम बोहर, अशोक यादव, इंद्र प्रताप तिवारी, रागनी यादव आदि लोग उपस्थित रहें।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال