मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी की स्मृतियों के पुनर्निमाण का मामला पहुंचा डीएम के पास

मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी की स्मृतियों के पुनर्निमाण का मामला पहुंचा डीएम के पास

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पांडेय व पूर्व लोक सभा सपा प्रत्याशी शकील अहमद ने डीएम से मिलकर कहा कि ग्राम-गजेहड़ी, ब्लॉक-कुड़वार, जिला-सुलतानपुर के मूल निवासी भारत देश के गीतकार, नज़्मकार एवं विश्व प्रसिद्ध शायर मजरूह सुल्तानपुरी जिन्हे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। जिनके सम्मान में शहर के सिविल लाइन स्थित सुल्तानपुर क्लब के पास एक पार्क का निर्माण किया गया। नगर पालिका सुल्तानपुर द्वारा उनके के नाम का द्वार व शिला पट्ट का भी निर्माण किया गया। इस समय पार्क की दीवार और बोर्ड को उखाड़ फेंका और शिलाओं को भी नष्ट कर दिया गया है। वहां पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी और न्यायालय स्टाफ के निवास स्थान मौजूद हैं। इसके बाद भी भारत विख्यात शायर मजरूह सुलतानपुरी पार्क का बोर्ड और दीवाल को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया, मांग यह भी की गई कि मशहूर शायर की एक प्रतिमा भी लगाई जाए।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال