अयोध्या: नाबालिक रेप पीड़िता को 5 लाख की आर्थिक मदद, परिवार से मिलकर DM और SSP ने दिया सुरक्षा का भरोसा

अयोध्या: नाबालिक रेप पीड़िता को 5 लाख की आर्थिक मदद, परिवार से मिलकर DM और SSP ने दिया सुरक्षा का भरोसा

केएमबी संवाददाता
अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी राजकरण नैयर शनिवार को रेप पीड़िता के घर पहुंचे। दोनों अफसरों ने पीड़िता की मां, बहन और भाई से मुलाकात की। अयोध्या डीएम और एसएसपी के साथ भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकत की। मालूम हो कि अयोध्या रेप केस के मुख्य आरोपी मोइद खान की बेकरी पर शनिवार को बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अयोध्या रेप केस के मुख्य आरोपी सपा नेता मोइद खान की बेकरी पर बुलडोजर एक्शन के बाद शनिवार को अयोध्या डीएम और एसएसपी पीड़िता के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अधिकारियों ने सुरक्षा और हर संभव मदद का भरोसा जताया है। इस दौरान पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता क चेक प्रदान किया गया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال