परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक ने दिखाई दरियादिली

परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक ने दिखाई दरियादिली

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक रजि. के पदाधिकारियों ने लम्भुआ निवासी शैलेश तिवारी के इलाज के लिए सहयोग दिया है। दो वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना मे शैलेश के दोनों पैर टूट गए थे। आर्थिक हालत अच्छी न होने से उनका आपरेशन नही हो पाया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अमित कुमार तिवारी ने संज्ञान लेकर कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग की जिसमे मदद करने का निर्णय लिया। सर्व सहमति होने पर कुछ लोग सीधे शैलेश तिवारी के पत्नी के खाते मे तो कुछ लोग एक जगह धन संग्रह किये जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारी अतुल पाण्डेय औऱ भोले शंकर तिवारी ने शैलेश तिवारी को सौप दिया और आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। भावुक हो उठे शैलेश ने संगठन को दिल से धन्यवाद कहा।इसमें आर्थिक सहयोगी -अलोक मिश्रा, पियूष तिवारी, बिद्या भूषण मिश्रा, अमित कुमार तिवारी, मोहित शेखर मिश्रा, संजय मिश्रा, अर्पण पाण्डेय, जय शंकर मिश्रा, जय शंकर त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय, राजकुमार मिश्रा, सतीश पाण्डेय, पुरनेदु पाण्डेय, शरद मिश्रा, डॉ मुन्ना दुबे, आनंद तिवारी, राहुल खुल्लार, अनिल पाण्डेय, सूर्य मणि मिश्रा, अवनीश मिश्र, अलोक उपाध्याय, राम जी मिश्रा, विमलेश तिवारी, अनिल तिवारी, अनुपम तिवारी, सत्यम तिवारी, सत्यम तिवारी, डीएन फार्मा, देवेन्द्र तिवारी आदि बंधुओ ने आर्थिक मदद किया। जिलाध्यक्ष अतुल पाठक ने बातया की संगठन सदैव बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा मे आगे रहता है। संरक्षक एडवोकेट बिपिन मिश्रा ने बताया कि 2024 मे संगठन द्वारा 5वी बार मदद की गयी है। श्री मिश्रा ने बताया कि हम लोग बेटियों की शादी औऱ बच्चों के पढ़ाई मे हर सम्भव मदद करते रहते है। इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगो को हुयी तो सभी ने संगठन की प्रशांसा की औऱ संगठन से जुड़ने की इच्छा जाहिर किया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال