पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती समारोह पर सांसद सुल्तानपुर का विवादित बयान आया सामने

पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती समारोह पर सांसद सुल्तानपुर का विवादित बयान आया सामने

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। पूर्व सांसद फूलन देवी के जयंती पर सुल्तानपुर के संसद का विवादित बयान आने से राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा है। सांसद राम भुआल एक बार फिर विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया है। वर्तमान सांसद राम भुवाल निषाद ने पूर्व सांसद मेनका गाँधी की तुलना खिसियानी बिल्ली से कर विवादित बयान दिया। मेनका गाँधी द्वारा सांसद राम भुआल के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट किये जाने के सवाल पर सांसद राम भुआल का बयान सामने आया है। सांसद राम भुवाल निषाद ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह तो खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत है।जब जनता ने उनको चुनाव हरा दिया तो उनको एक्सेप्ट करना चाहिए।उनको अगर आपत्ति थी, तो पर्चा दाखिला और जांच के समय उनको आपत्ति करना करना चाहिए था। जो समय बाध्यता सात दिन की होती है, उसके बाद उन्होंने आपत्ति दाखिल किया। सुल्तानपुर शहर में एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित फूलन देवी की जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे सांसद राम भुआल निषाद ने विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال