वरिष्ठ समाज सेवी रमेश प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह अब नहीं रहे

वरिष्ठ समाज सेवी रमेश प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह अब नहीं रहे

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयभान सिंह के बड़े पुत्र तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह के बड़े भाई रमेश प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह का हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से बेलहरी परिवार व उनके शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गई। मुन्ना सिंह काफी मिलनसार व हँसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज काफी दिनो से नामी गिरामी अस्पतालों में चल रहा था। मुन्ना सिंह बीमारी से लड़ते-लड़ते आखिर में जिंदगी का जंग हार गए।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال