धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में भद्र परिवार का टूटा तिलिस्म, भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत

धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में भद्र परिवार का टूटा तिलिस्म, भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत

केएमबी संवाददाता
धनपतगंज, सुल्तानपुर। आजादी के बाद से ही भद्र परिवार के कब्जे में रही धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख की सीट पर हुए उपचुनाव में 42 वोट पाकर ब्लॉक प्रमुख के पद पर भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी निर्वाचित हुई हैं।उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उषा सिंह को 3 मतों के अंतर से हराकर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भाजपा की झोली में डाल दिया। भाजपा की प्रत्याशी रही पार्वती सरोज को 42 मत तथा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी उषा सिंह को 39 वोट मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी पार्वती देवी धनपतगंज ब्लाक प्रमुख बन गई।मतगणना के बाद 42 वोट बीजेपी और 39 वोट सपा प्रत्याशी ऊषा सिंह को मिले। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन का आवाहन किया था। पुलिस ने शिकंजा कसकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली।भद्र परिवार से ब्लॉक प्रमुख का पद जाने से जनपद में छाया भद्र परिवार का तिलिस्म टूट गया है। इसमें वर्तमान में जनपद की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व मंत्री, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है।ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव की घोषणा होते ही उन्होंने चुनाव की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। ये चुनाव परिणाम उसी का नतीजा रहा है।लोकसभा, विधान सभा, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पटखनी देने के बाद अब भद्र परिवार में बची एकमात्र ब्लॉक प्रमुख की सीट भी चली जाने से अब भद्र परिवार में कोई भी सार्वजनिक पद नही रह गया है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال