किसान समस्याओं के निस्तारण के केवल कोरे आश्वासन पर भड़के किसान

किसान समस्याओं के निस्तारण के केवल कोरे आश्वासन पर भड़के किसान

केएमबी संवाददाता
लंभुआ, सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की मासिक बैठक जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे की अध्यक्षता में नई तहसील परिसर लंभुआ में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। प्रशासन द्वारा आश्वासन मात्र के अलावा किसी भी समस्या का समाधान आज तक नहीं कराया गया जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सर्व सहमति से किसानों ने निर्णय लिया है कि यदि अति शीघ्र किसान समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। बैठक में सर्व सहमति से रामकिशोर पाल को नगर पंचायत अध्यक्ष लंभुआ बनाया गया एवं जगदीश सरोज को न्याय पंचायत अध्यक्ष ढेलहा बनाया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, तहसील प्रभारी राम आसरे दुबे, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल, ब्लॉक संगठन मंत्री राम निधि, सरिता सिंह, पूजा धुरिया, गीता पाल, अनिल वर्मा, राजेश विश्वकर्मा, ब्रह्म देव मिश्रा, अबुल हसन आज बड़ी संख्या में किस कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال