WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

खेत में निराई कर रहे किसान पर भेड़िए ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

खेत में निराई कर रहे किसान पर भेड़िए ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

केएमबी गणेश तिवारी
अखंड नगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगरी गांव धान के खेत में निराई कर रहे राजाराम पुत्र पंचम (65) किसान पर शाम लगभग 5 के आसपास पीछे से आकर एक भेड़िए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो भेड़िया नदी की तरफ भाग गया। किन्तु किसान द्वारा बचाव करने के के दौरान दोनों हाथों की हथेलियों में दांत और पंजे के घाव हो गए। राजाराम को लोगो द्वारा एंबुलेंस से सीएससी अखंड नगर लाया गया। चोटिल की हालात सामान्य है किन्तु क्षेत्र में भेड़िये के दहशत का माहौल देखने को मिला। सूचना पर थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह निरीक्षक, राजस्व एवं वन विभाग के कर्मचारी सीएससी पहुंचे।घायल से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी संकलित किया और घटना स्थल की तरफ रवाना हो गए। उपचार के पश्चात घायल को घर जाने दिया गया।वन विभाग के अधिकारी के अनुसार भेड़िया नहीं जंगली सियार रहा होगा। नदी किनारे प्रायः जंगली सियार देखें जाने की सूचनाएं मिलती रहती है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال