सरकार की योजनाओं से जन-जन को जागरूक करने का महाभियान

सरकार की योजनाओं से जन-जन को जागरूक करने का महाभियान

केएमबी खुर्शीद अहमद
जगदीशपुर अमेठी, 24 अक्टूबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जगदीशपुर-फैजाबाद रोड पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना और जनता को जागरूक करना है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जगदीशपुर के सम्मानित ब्लॉक प्रमुख राकेश विक्रम सिंह द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उद्घाटन समारोह में जगदीशपुर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ए एच इंटर कॉलेज, जगदीशपुर के प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर, जिला संवाददाता विजय कुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ गौरव सिंह, रिटायर्ड वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवकरण तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम उजागर तिवारी, प्रधानाचार्य राम मनोहर तिवारी, डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय बूबूपुर, प्रधान बलराम प्रधान, शिवनाथ तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, प्रबंधक दीपक जन कल्याण संस्थान रानीगंज के महेंद्र उपाध्याय, और बृजेश पाठक, सुशील तिवारी मंगौली, गया प्रसाद तिवारी, शामिल थे। सभी ने प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार के इस प्रयास की सराहना की। यह प्रदर्शनी सरकार की प्रमुख योजनाओं, जैसे किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष फोकस कर रही है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जनता को जागरूक करना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे सभी नागरिक सशक्त हो सकें और विकास के इस महायज्ञ में अपना योगदान दे सकें।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال