WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय लोक दल की अध्यक्षता में चला सदस्यता अभियान

प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय लोक दल की अध्यक्षता में चला सदस्यता अभियान

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय लखनऊ में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित दिनांक 01 October 2024 को शाम 3:00 से 5:00 के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरजीत भल्ला, एडवोकेट प्रियंका को राष्ट्रीय लोकदल की सक्रिय सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष मंजू शुक्ला, महानगर अध्यक्ष आयशा खान, पार्टी की सक्रिय सदस्य माया देवी, लीला श्रीवास्तव, वीणा गुप्ता, अनुराधा सिंह आदि महिला मोर्चे की सदस्य उपस्थिति रही। महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को आगामी बैठक शीघ्र आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कहा कि पार्टी की रीतियों और नीतियों का आप लोग आमजन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कम करें।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال