हसनपुर में रामलीला मंचन जारी, भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए दर्शक

हसनपुर में रामलीला मंचन जारी, भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए दर्शक

केएमबी संवाददाता
दूबेपुर,सुल्तानपुर। विकास खण्ड क्षेत्र के गांव हसनपुर में रामलीला मंचन जारी है। हसनपुर के डॉ राम पियारे,कैप्टन संगम लाल गुप्ता ,इंद्र नारायण तिवारी पूर्व प्रधान समाजसेवी महेश दत्त तिवारी ने रामलीला का शुभारंभ भगवान की पूजा करके किया। यहां भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। इधर बनबसा के फागपुर में धनुष यज्ञ से लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। यहां राम के पात्र कृष, लक्ष्मण के दर्शन, सीता के शौर्य जोशी, परशुराम के अखिलानंद उप्रेती, जनक के उमेद सिंह, विश्वामित्र के मुकुल, रावण के अनिल कुमार, वाणासुर के पात्र नकुल ने शानदार अभिनय किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम प्यारे वर्मा, उपाध्यक्ष कैप्टन संगम लाल गुप्ता, सदस्य गण- कृष्ण मुरारी तिवारी, महेश दत्त तिवारी, इंद्र नारायण तिवारी पूर्व प्रधान, राही तिवारी, मंगल प्रसाद तिवारी, राजेश तिवारी, राज कुमार तिवारी, शुभम तिवारी, बालमुकुंद मिश्रा, दिनेश कुमार पांडे, विजय कुमार पांडे, प्रेमशंकर अग्रवाल, विजेंद्र गुप्ता ननकू आदि मेले की व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال