WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

दुबई में आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट में सम्मान हेतु डॉ संतोष अंश चयनित

दुबई में आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट में सम्मान हेतु डॉ संतोष अंश चयनित

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। वर्ल्ड स्कूल का शिखर सम्मेलन दुबई में 17 अक्टूबर को दुबई में होने जा रहा है। इसमें दुनिया के 25 देश प्रतिभाग कर रहे है। दुनिया के 25 प्रतिभागी देशों से प्राप्त नामांकनों में से शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिये राणा प्रताप पी जी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतोष कुमार सिंह अंश का चयन एवार्ड हेतु किया गया है। यह सम्मान इस शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि सम्मानित शाही परिवार के सदस्य महामहिम शेख अहमद बिन फैसल अल-कासिमी जो संयुक्त अरब अमीरात के शासक परिवार के एक प्रमुख सदस्य हैं के हाथों से प्रदान किया जाएगा। भारत के मशहूर लेखक चेतन भगत भी अतिथि के रूप में इस शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। डॉ संतोष सिंह अंश के पुरुस्कार हेतु चयनित होने पर अभाविप कार्यकर्ताओं में हर्ष है। डॉ संतोष अंश को महाविद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال