68 वी मध्यप्रदेश शालेय राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं बिछुआ की छात्राएं, जनजातीय कार्य विभाग की प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

68 वी मध्यप्रदेश शालेय राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं बिछुआ की छात्राएं, जनजातीय कार्य विभाग की प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन 
केएमबी श्रावण कामड़े
बिछुआ। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित खेल गतिविधियों में 17 वर्ष बालिका किक्रेट में विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछुआ की छात्राएं कुमारी भारती खोरगडे, कुन्ती विश्वकर्मा, एवं दुर्गा उईके, ने दक्षिण क्षेत्र की ओर से छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व किया ओर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। संस्था प्राचार्य मिथलेश कुमार इवने ने बताया कि 68 वी मध्यप्रदेश शालेय राज्य प्रतियोगिता का आयोजन कटनी जिले में 19 नवम्बर से 24 नवम्बर तक आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता हेतु छात्राओं का चयन हुआ है।संस्था पीटीआई संजीव गौतम ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश दल का चयन होगा।
जनजातीय कार्य विभाग की खेल प्रतियोगिता विभाग प्रमुख सहायक आयुक्त सत्येन्द्र सिंह मरकाम के संरक्षण एवं जिला खेल अधिकारी अनुरोध शर्मा के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हो रही है। इस उपलब्धि पर बीईओ श्रीमती रजनी अगामे, प्राचार्य मिथलेश कुमार इवने, वी के पडोले, नीरज आसाटी, एल.के मिश्रा, व्यायाम शिक्षक लक्ष्मी डेहरिया, ललित गुप्ता, सुधीर गौतम, शिक्षक गण गणेश घाघरे, स्वाति भट्ट, स्वाति शुक्ला, प्रमोद बागडे, नीतू पवार, संजय परतेती, ब्लाक खेल समन्वयक प्रकाश डेहरिया समेत स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाओं ओर छात्राओं ने शुभकामनाएं दी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال