सोना ₹686 बढ़कर ₹76,559 पर पहुंचा, चांदी ₹336 गिरकर ₹90,620 प्रति किलो बिक रही

सोना ₹686 बढ़कर ₹76,559 पर पहुंचा, चांदी ₹336 गिरकर ₹90,620 प्रति किलो बिक रही
सोने की कीमतों में आज (21 नवंबर) बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 686 रुपए बढ़कर 76,559 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 75,873 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं, चांदी की कीमत में भी आज गिरावट है। ये 336 रुपए गिरकर 90,620 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,956 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال