WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

गुप्ता भूज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीब बाप की बेटी की शादी में किया आर्थिक सहयोग

गुप्ता भूज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीब बाप की बेटी की शादी में किया आर्थिक सहयोग

केएमबी संवाददाता
कुड़वार, सुल्तानपुर। गुप्ता भूज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता के निर्देश में गुरुवार को गरीब बेटी की शादी के लिए प्रदेश व जिला पदाधिकारियो ने शादी अनुदान के लिए चेक देकर किया सहयोग। आपको बताते चले कि गुप्ता भूज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के द्वारा कई जनपदों में समाज के उत्थान के लिए गरीब बेटी की शादी, अग्निकांड, बाढ़ आदि मे हमेशा बढ़ चढ़कर सहयोग करता रहा है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में चर्चित का विषय बना हुआ है। उसी क्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिकेश गुप्ता के नेतृत्व में व प्रदेश उपसचिव शिवराम गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर शिवकुमार गुप्ता के सहयोग से 17 नवंबर को गरीब बेटी की शादी के लिए बैजनाथ गुप्ता ग्राम पूरे भुलई अलीगंज कुड़वार सुल्तानपुर, की लड़की की शादी कन्यादान स्वरूप लड़की के पिताजी को 24100 /- रुपए का चेक और एक पंखा छत का देकर सहयोग किया गया। यह जानकारी प्रदेश महासचिव के के गुप्ता ने दिया और उन्होंने बताया कि संगठन गरीब और शोषित परिवारों के साथ हमेशा कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाला है। यह समाजिक संगठन बिना भेदभाव के सभी का सहयोग करता है। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अमेठी संजय कुमार गुप्ता, सुल्तानपुर कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता जिला संगठन मंत्री शिव कुमार गुप्ता ब्लॉक कुड़वार अध्यक्ष संतोष गुप्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال