जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन, आदिवासियों में सबसे पहले व सच्चे देशभक्त थे भगवान बिरसा मुंडा

जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन, आदिवासियों में सबसे पहले व सच्चे देशभक्त थे भगवान बिरसा मुंडा
केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। लम्भुआ प्राथमिक विद्यालय लम्भुआ प्रथम सहित विकास क्षेत्र के सभी विद्यालयों मे जनजातीय गौरव दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया शिक्षकों ने उपस्थित छात्रों व गणमान्य नागरिक को बताया कि भगवान बिरसा मुंडा देश के सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई और उनके छक्के छुड़ा दिए।विद्यालय लंभुआ प्रथम के परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी। विद्यालय परिसर में भगवान विरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक लीला यादव ने कहा कि ने कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा देश के सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए समाज में जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। हमें उनके आदर्श व विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। बी ई ओ लम्भुआ अजय सिंह व बच्चों ने भी बिरसा मुंडा के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए उन्हें याद किया। बी ई ओ ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के पहले सिपाही को भारतवासी कभी नहीं भूलेंगे। उनकी वीरता आदिवासी कल्याण में योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने समानता, न्याय और सामुदायिक सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।इस मौके पर वागीश त्रिपाठी राकेश सिंह नीलम पुष्पा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال