बुधवार दोपहर से लापता 5 वर्षीय मासूम का मिला शव: गले धारदार हथियार के निशान, मचा हड़कंप

बुधवार दोपहर से लापता 5 वर्षीय मासूम का मिला शव: गले धारदार हथियार के निशान, मचा हड़कंप
सुल्तानपुर में पांच वर्षीय मासूम का शव घर से 100 मीटर दूर खंडहर में मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। मृतक मासूम बुधवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करते हुए शव को कब्जे में लिया है। घटना गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सोनवातारा गांव की है।
गोसाईंगंज के सोनवातारा निवासी अरविंद का पांच वर्षीय पुत्र अखिल बुधवार दोपहर 12 बजे घर से लापता हो गया। कुछ देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित श्याम लाल के खंडहर नुमा मकान में उसकी डेड बॉडी पाई गई। बच्चे के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। सीओ जयसिंहपुर और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है मृतक मासूम कक्षा एक का छात्र था, उसके पिता दूसरे शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उधर सीओ जयसिंहपुर रमेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। दादा की तहरीर पर दर्ज हुई थी गुमशुदगी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। आपको बता के मृत बच्चे के दादा पूर्णवासी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال