किसानो की बैठक में पुलिसिया उत्पीड़न, राजस्व एवं जंगली जानवरों का मुद्दा छाया रहा
लम्भुआ/सुल्तानपुर। 27 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट की मासिक बैठक जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे की अध्यक्षता में नई तहसील परिसर में संपन्न हुई जिसमें किसानों से संबंधित पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। पुलिस विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न, राजस्व विभाग में लेखपालों द्वारा किसानों के उत्पीड़न, जंगली सूअर एवं नीलगाय से किसानों की फसल बर्बाद होने आदि संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया एवं 21 सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक एवं तहसीलदार देवानंद तिवारी को किसानों से संबंधित सौंपा गया एवं उपजिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं का अति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में सर्व सहमति से भगवती प्रसाद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष भदैया जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी द्वारा नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमा शंकर चौधरी, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, पी पी कमैचा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश दुबे, अवधेश मिश्रा, संजय शुक्ला, दया शंकर सरोज, राम निधि। पूजा धुरिया, किरण यादव, श्याम सरोज, ओमप्रकाश तिवारी, वंशराज मौर्य आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
कृषि समाचार