WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
अमेठी। जिले के संग्रामपुर इलाके में शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत के बाद पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक दारोगा राकेश पांडेय संग्रामपुर थाने में तैनात थे। संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है जहां आज शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के शक्तिपीठ कालिकन धाम में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा था। इसी बीच अचानक फ्लैग मार्च में शामिल दरोगा राकेश पांडेय को दिल का दौरा पड़ गया और वहीं गिर गए। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें संग्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा राकेश पांडे पिछले दो साल से संग्रामपुर थाने में तैनात थे।  फिलहाल थाना प्रभारी द्वारा मृतक दारोगा के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है जिसके बाद परिजन संग्रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال