WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

राष्ट्र सेवा की नियत बनाने का कार्य करती है अखिल भारतीय परिषद- प्रो बृजेन्द्र सिंह

राष्ट्र सेवा की नियत बनाने का कार्य करती है अखिल भारतीय परिषद- प्रो बृजेन्द्र सिंह

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त के 64 वें प्रान्त अधिवेशन का प्रदर्शनी उदघाट्न समारोह मुख्य अतिथि आचार्य नरेंददेव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिजेंद्र सिंह द्वारा हुआ। उन्होंने प्रदर्शनी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अभाविप युवाओं में राष्ट्र सेवा उसके स्वभाव में डालता है। परिषद समाज के अनुरूप नागरिक निर्माण की कार्यशाला है। नीति से बड़ी नियत होती है। राष्ट्र सेवा की नियत बनाने का कार्य परिषद करती है। आशा है इस अधिवेशन से समाज हेतु कुशल कार्यकर्ता तैयार होंगे। समय प्रबंधन सफलता का सूत्र है। विशिष्ट अतिथि डॉ जे पी बे कहा कि अभाविप का कार्यकर्ता कभी बूढ़ा नहीं होता वह युवा ऊर्जा से लबरेज़ हो हमेशा कार्य करता रहता है। एबीवीपी कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र उन्नयन में मन से जुड़ा रहता है। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष डॉ विरेन्द्र गुप्ता ने किया। विशेष उपस्थिति प्रान्त सह मंत्री आँचल सिंह ने अतिथि का स्वागत किया। नगर मंत्री आदर्श शुक्ला ने प्रदर्शनी उदघाट्न समारोह का संचालन किया। इस समारोह में काशी प्रान्त के 20 सांगठनिक जिला के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال