उप निरीक्षक मुक्ताबुद्दीन के आकस्मिक निधन पर पुलिस महकमें में शोक की लहर

उप निरीक्षक मुक्ताबुद्दीन के आकस्मिक निधन पर पुलिस महकमें में शोक की लहर

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। उ0नि0 मुक्ताबुद्दीन पुत्र नजीबुद्दीन उम्र लगभग 55 वर्ष मूल निवासी जनपद प्रयागराज जो थाना कुडवार जनपद सुलतानपुर पर नियुक्त थे। 19 दिसंबर 2024 को अचानक तबीयत खराब होने से आकस्मिक मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम विदाई हेतु रिजर्व पुलिस लाइन सुलतानपुर लाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण द्वारा पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सेरेमोनिअल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। उच्चाधिकारीगणो द्वारा शव को कंधा देकर उनके गंतव्य स्थान को रवाना किया गया। महोदय द्वारा परिवारी जनों को दुख सहन करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। एसपी सोमेन बर्मा ने मृतक उपनिरीक्षक मुक्ताबुद्दीन को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजली दी। प्रभारी निरीक्षक कुड़वार चंद्र भान वर्मा के साथ शव को कंधे पर लेकर अंतिम यात्रा के लिए विदा किया। देर रात पुलिस सुरक्षा के साथ मृतक उपनिरीक्षक का शव उनके घर सोराव जनपद प्रयागराज के लिए रवाना होगा। अचानक उपनिरीक्षक की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال