बिरसिंहपुर बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष पर डंडे और हॉकी से हमला, ट्रामा सेंटर रेफर, बाजार में सन्नाटा


बिरसिंहपुर बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष पर डंडे और हॉकी से हमला, ट्रामा सेंटर रेफर, बाजार में सन्नाटा
सुल्तानपुर। सोमवार रात, जगन्नाथ कनौजिया अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोका और डंडों व हॉकी से हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और परिवारजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। घायल अवस्था में जगन्नाथ कनौजिया को बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पहले सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन
घटना से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को बिरसिंहपुर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद कर दीं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जयसिंहपुर कोतवाली और बिरसिंहपुर चौकी की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال