संपत्ति विवाद में खूनी खेल, भाई ने चाकू मारकर किया सगे भाई का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

संपत्ति विवाद में खूनी खेल, भाई ने चाकू मारकर किया सगे भाई का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम अरज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। नूरपुर थाना क्षेत्र के धौलागढ़ गांव में नवनिर्मित मकान को लेकर भाईयों में आपसी झगड़ा हो गया था। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में संपत्ति विवाद के चलते रिश्तों का खून हो गया। दरअसल, एक मकान को लेकर हुए विवाद के बाद एक शख्स ने आपा खो दिया और उसने अपने ही भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।



और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال