WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी महीने में चौथी बार पहुंचे प्रयागराज

महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी महीने में चौथी बार पहुंचे प्रयागराज

केएमबी कुंदन पटेल
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशाश्वमेघ घाट पर स्थित पौराणिक दशास्वमेघ मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे और सीधा महाकुंम्भ मेला क्षेत्र में गए। सीएम का हेलीकॉप्टर यमुना पार के अरैल इलाके में उतरा और वहां पर उन्होंने टेंट सिटी के साथ मेले से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने दशास्वमेघ घाट पर बने पक्के घाट पर की जाने वाली आरती की विधिवत शरुआत की जिसके बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण के कार्यालय में पहुंचे और अफसरों के साथ महाकुंम्भ मेला की तैयारियों को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे के दौरान प्राचीन दशाश्वमेघ घाट पर स्थित पौराणिक दशास्वमेघ मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम योगी को मंदिर के महत्व और पौराणिकता के बारे में विस्तार से बताया गया है। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को दशास्वमेघ घाट पर स्थित इस शिव मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सीएम को बताया गया कि इस मंदिर का वर्णन पुराणों में विस्तार से किया गया है। ऐसी मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना के बाद पृथ्वी का पहला यज्ञ इसी स्थान पर किया था। उनके द्वारा ही यहां पर भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना की गई थी। इस शिव मंदिर में पहुंचकर उन्होंने भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ विधि विधान के साथ पूजा आरती कर भोले नाथ से महाकुंभ के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की भी कामना की है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال