WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने प्रदेश के समस्त कक्षा 8 तक के विद्यालयों को 17 जनवरी तक किया बंद

शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने प्रदेश के समस्त कक्षा 8 तक के विद्यालयों को 17 जनवरी तक किया बंद
सुल्तानपुर। भीषण ठंडक एवं गलन का दृष्टिगत शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कक्षा 8 तक के विद्यालयों को आगामी 17जनवरी तक के लिए बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान तथा वर्तमान में हो रही ठंड एवं गलन के दृष्टिगत जिले के नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय, अशासकीय मान्यता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से संचालित सभी प्रकार के विद्यालय आगामी 17जनवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। अवकाश के दौरान समस्त परिषदीय शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्यों का पूर्ववत संपादन करते रहेंगे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال