WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

होटल में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने दो को दबोचा, मौके से 9 हुक्के और 6 पाइप बरामद

होटल में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने दो को दबोचा, मौके से 9 हुक्के और 6 पाइप बरामद
केएमबी संवाददाता
लखनऊ। बाजारखाला पुलिस ने होटल पर छापा मार कर हुक्का बार चला रहे दो लोगों को पकड़ा। बार से नौ हुक्के और छह पाइप बरामद हुए। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बीच हुक्का पी रहे कई युवक भाग निकले। इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि मंगलवार को होटल कासा में हुक्का बार संचालन का पता चला। इस पर पुलिस टीम होटल पहुंची। मौके से हुक्का बार का संचालन कर रहे उन्नाव मौरावां निवासी महेश यादव और बाराबंकी लोनी कटरा निवासी अजय कनौजिया को गिरफ्तार किया गया। बार से नौ हुक्के, छह पाइप, चार तंबाकू के फ्लेवर बरामद हुए। इंस्पेक्टर के मुताबिक होटल में हुक्का बार चला रहे महेश और उसके साथी के पास लाइसेंस नहीं है। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति के प्रवेश निषेध का बोर्ड भी नहीं लगा है।

और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال