WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

लखनऊ के मछली मंडी टावर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग आग पर पाया काबू

लखनऊ के मछली मंडी टावर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग आग पर पाया काबू 
 लखनऊ के रकाबगंज स्थित सुभाष मार्ग पर मछली मंडी टावर में सोमवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। अचानक मचे अफरा तफरी के माहौल के बीच स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इस कि सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। 
आग बुझाने में जुटीं दमकल विभाग की 4 गाड़ियां
आग की लपटों और तेजी से उठते काले धुंए को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर चौक फायर स्टेशन से 2 गाड़ी, अमीनाबाद फायर स्टेशन से 1 गाड़ी और हज़रतगंज फायर स्टेशन से भी 1 गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। फायर टेंडर के पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने हौज लाइन बिछाकर आग बुझाना शुरू कर दिया।

और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال