WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मौनी अमावस्या पर आदि गंगा गोमती के पावन तट सीताकुंड पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबहजारों की संख्या पहुंची करने स्नान, गोमती मित्रों ने सभी का रखा ध्यान

मौनी अमावस्या पर आदि गंगा गोमती के पावन तट सीताकुंड पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हजारों की संख्या पहुंची करने स्नान, गोमती मित्रों ने सभी का रखा ध्यान

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आदि गंगा गोमती के पावन तट सीताकुंड पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान, ध्यान, जप एवं दान करते सीता कुंड के पावन तट पर दिखाई दिए। लोगों में मौनी अमावस्या के पर्व पर गजब का उत्साह देखने को मिला। दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथ में झोला लटकाए सीताकुंड तट की ओर रात के अंधेरे से ही बढ़ते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान दीवानी चौराहा व तिकोनिया पार्क से लेकर आदि गंगा गोमती के पावन तट तक रास्ते में हजारों की संख्या में दुकान मेले की शोभा बढ़ा रही है। स्नान आदि के बाद लोग बड़ी संख्या में दुकानों से खरीदारी भी कर रहे हैं। बताते चले कि दुकानदार बीते मंगलवार की शाम से ही दुकानों को सजाना शुरू कर दिए थे। जनपद के सीताकुंड धाम पर किसी भी प्रकार का आयोजन चाहे धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक हो जनपद वासियों को भरोसा होता है कि वहां पर कोई अव्यवस्था या गन्दगी नहीं होगी कारण गोमती मित्र मंडल पर उनका अटूट विश्वास,हो भी क्यों ना, हर आयोजन पर गोमती मित्रों की मुस्तैदी देखने लायक होती है, स्वच्छता, सुरक्षा, व्यवस्था सब पर उनकी पैनी निगाह रहती है, मौनी अमावस्या के स्नान पर भी प्रातः 5:00 बजे से ही प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में सभी गोमती मित्र धाम पहुंच गए थे, सुरक्षा के लिए कुछ गोमती मित्र तट पर, स्वच्छता के लिए कुछ गोमती मित्र लगातार झाड़ू लगाते रहे व सवेरे सर्दी में व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं के लिए गर्म चाय का वितरण होता रहा,भीड़ भी अप्रत्याशित थी। व्यवस्था में मुख्य रूप से सहयोगी रहे संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व सभासद रमेश सिंह टिन्नू, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, राकेश सिंह दद्दू, अजय प्रताप सिंह, आलोक तिवारी, राकेश मिश्रा, विकास शर्मा, दाऊजी कैलाशी, सुजीत कसौधन, राजा भैया,षअभय शर्मा, दिव्यांश, दीपक, अर्जुन यादव आदि।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال