WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

शक्ति मोबाइल टीम द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा व साइबर के प्रति किया गया जागरुक

शक्ति मोबाइल टीम द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा व साइबर के प्रति किया गया जागरुक
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान "शक्ति मोबाइल" के तहत बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जागरूक करना है।
कानूनी जानकारी- महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी।
सहायता केंद्र- महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया जा रहा है। जहाँ वे किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं।
सामाजिक जागरूकता- विभिन्न माध्यमों जैसे कि पोस्टर, ब्रोशर, और सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश फैलाए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न का सामना कर सकें। इसके साथ ही, समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال