किन्नर के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

किन्नर के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

केएमबी संवाददाता
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित रामबाग कॉलोनी में बीते गुरुवार की रात सोनी किन्नर के ड्राइवर रहे गोपाल विश्वकर्मा 35 वर्ष की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आस-पास के लोग शुक्रवार को घटनास्थल पर जूटे रहे। किन्नर पायल, रूही, किरन, रानी ने बताया कि हम लोगो में सम्पत्ति का कोई विवाद नहीं था और न ही कोई वर्चस्व की लड़ाई है। किन्नर की संपत्ति किन्नर को ही जाती है। ड्राइवर या सेवक को सिर्फ पारितोषिक दिया जाता है। घर में मौजूद शीला ने बताया कि रात को मैं खाना बना रही थी। गोपाल घर के सामने ही अलाव के पास अकेला बैठा था, तभी गोली चलने की आवाज आई। हम सभी लोग बाहर आए। दो युवक सड़क पर खड़े बाइक की ओर जा रहे थे। तीसरा बाइक पर सवार था, गाड़ी स्टार्ट कर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना से आस-पास के लोग भी दहशत में हैं। पायल किन्नर ने बताया कि आजमगढ़ निवासी गोपाल शादीशुदा था। हम लोगों के साथ ही रहता था। गोपाल अपने घर भी आया जाया करता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। गोपाल की मां की मृत्यु हो गई थी। उसी कर्मकांड में गया था। वापस आया तो ऐसी घटना घट गई। फिलहाल, कारण कुछ भी हो, चौबीस घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है सिर्फ जांच-पड़ताल में लगी हुई है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال