घर में घुसकर मां बेटी की गला रेतकर हत्या, पुलिस को करीबियों पर शक, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

घर में घुसकर मां बेटी की गला रेतकर हत्या, पुलिस को करीबियों पर शक, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद के ईशापुर गांव में बुधवार देर रात प्रकाश की पत्नी गीता (26) और बेटी दीपिका (7) की घर में घुसकर गला रेतकर कर हत्या कर दी गई। हत्यारे पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। हत्या के पीछे करीबियों की भूमिका पर शक जताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता के दो बच्चे हैं। बुधवार को गीता की बहन खड़ौआं गांव निवासी सीमा उनके बेटे दीपांशू को साथ लेकर गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह सीमा ने गीता को फोन किया। कई बार कॉल करने पर भी जब जवाब नहीं आया तो सीमा ने पिता दिलावर नगर निवासी सिद्धनाथ को जानकारी दी। इसके बाद सिद्धनाथ बेटी की खबर लेने पहुंचे। कई बार दरवाजे पर आवाज लगाई, लेकिन गीता ने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच सीमा भी वहां पहुंच गईं। पड़ोस में रहने वाली एक लड़की सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंची और फिर दरवाजा खोला। सिद्धनाथ घर के भीतर दाखिल हुए तो बिस्तर पर कमरे में गीता और उनकी बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देखकर सिद्धनाथ की चीख निकल गई। इसके बाद मामले की सूचना मलिहाबाद पुलिस को दी गई।
गीता के पति प्रकाश 15 दिन पहले ही मुंबई गए हैं। वह लॉंड्री का काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रकाश ज्यादातर मुंबई में ही रहते हैं। इसके कारण गीता का भी मायके में ज्यादा रहना होता है। पुलिस घटना के पीछे करीबियों की संलिप्तता की आशंका जता रही है। गला रेतने से पहले हत्यारे ने सोते समय मां बेटी के सिर पर किसी भारी हथियार से हमला किया था। इससे मां बेटी बेसुध हो गईं। इसके बाद हत्यारे ने दोनों को गला रेत दिया।
पुलिस टीम ने गीता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। डाग स्क्वायड की टीम घटना स्थल से करीब क किलोमीटर दूर तक गई। पुलिस दिलावर नगर के कुछ लोगों को भी संदेह की नजर से देख रही है। सर्विलांस की मदद से ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। परिजनों ने प्रकाश को घटना की सूचना दे दी है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال