प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस के निवर्तमान मीडिया कोऑर्डिनेटर, FIR दर्ज करने की मांग

प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस के निवर्तमान मीडिया कोऑर्डिनेटर, FIR दर्ज करने की मांग सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर जमकर बरसे। उन्होंने सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक चैनलो पर भाजपा नेता और दिल्ली में कालकाजी से विधानसभा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का एक बयान प्रचारित हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा हमारे नेता कांग्रेस महासचिव और वायानाड सांसद प्रियंका गांधी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावना आहत हुई है। प्रियंका गांधी देश में लगातार महिलाओं की हक की लड़ाई लड़ रही हैं। ऐसे में रमेश बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत शर्मनाक है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात ने बताया कि जांच के उपरांत आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال