WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: प्रतापगढ़ डीएम सहित 31 IAS अधिकारियों का तबादला

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: प्रतापगढ़ डीएम सहित 31 IAS अधिकारियों का तबादला

केएमबी कुंदन पटेल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 31 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में नगर विकास और स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शैलेन्द्र कुमार सिंह को मंडलायुक्त आगरा का दायित्व सौंपा गया है। महत्वपूर्ण नियुक्तियों में रितु माहेश्वरी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़ और ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल में सेल्वा कुमारी को राजा सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या का महत्वपूर्ण पद दिया गया है। वहीं, नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज का सदस्य नियुक्त किया गया है। अर्चना वर्मा को विशेष कार्यकारी अधिकारी, स्वास्थ्य बीमा का पद दिया गया है। ईशान प्रताप सिंह को विशेष कार्यकारी अधिकारी, नागरिक उड्डयन का दायित्व मिला है।
स्थानीय प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए विजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी मेरठ, विशाख जी को जिलाधिकारी लखनऊ, संजीव रंजन को जिलाधिकारी अलीगढ़, और शिव सहाय अवस्थी को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ नियुक्त किया गया है। जितेन्द्र कुमार सिंह को जिलाधिकारी कानपुर,अस्मिता लाल को जिलाधिकारी बागपत और जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर का दायित्व दिया गया है। जबकि जे. रीभा को जिलाधिकारी बांदा, दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद का दायित्व दिया गया है। अलीगढ़ के मंडलायुक्त चैत्रा वी. को युवा एवं प्रांतीय दल का महानिदेशक बनाया गया है। कुमार हर्ष को जिलाधिकारी सुल्तानपुर, शशांक त्रिपाठी को जिलाधिकारी बाराबंकी और श्रुति को जिलाधिकारी बुलंदशहर नियुक्त किया गया है। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य प्रशासन को अधिक कुशल और प्रभावी बनाना है।

और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال