अयोध्या की हाईटेक मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी की 15000 वोटो की बड़ी बढ़त

अयोध्या की हाईटेक मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी की 15000 वोटो की बड़ी बढ़त
अयोध्या हाईटेक मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी इस समय 15000 वोटो से आगे चल रहे हैं। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से जनता परेशान हो गई है। इन्होंने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। ये स्वीकार्य नहीं है। जनता ने भाजपा पर विश्वास दिखाया है। सपा और AAP को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में सपा का जो हाल हुआ है, दिल्ली में AAP का वही हाल होने वाला है।"


और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال