WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

पिता के अंतिम संस्कार में बेटों में छिड़ी जंग: ‘पिता के शव के 2 टुकड़े करो, एक तुम जलाओ और एक मैं


पिता के अंतिम संस्कार में बेटों में छिड़ी जंग: ‘पिता के शव के 2 टुकड़े करो, एक तुम जलाओ और एक मैं
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पिता के अंतिम संस्कार को लेकर दो भाइयों में जंग छिड़ गई। छोटे बेटे ने कहा कि उसने पिता की सेवा की है और पिता उसके साथ रहते थे। इसलिए अंतिम संस्कार करने का हक भी उसी का है। वहीं बड़े बेटे ने कहा कि पिता के शव के दो टुकड़े कर अंतिम संस्कार किया जाए। मामला टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना के लिधौरा ताल गांव का है जहां से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। पिता की मृत्यु के बाद दो सगे भाइयों में पिता के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया की एक भाई इस बात पर अड़ गया कि पिता के शव के दो टुकड़े कर दिए जाएं, ताकि एक हिस्से का अंतिम संस्कार वह कर सके और दूसरे हिस्से का अंतिम संस्कार उसका भाई। अंतिम संस्कार में एकत्रित परिजनों एवं रिश्तेदारों के मनाने पर भी जब बात नहीं बनी तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार के लिए दोनों भाइयों को राजी किया, तब जाकर पिता का अंतिम संस्कार हो सका। लिधौरा ताल निवासी 85 वर्षीय ध्यानी सिंह घोष की सोमवार सुबह मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद उनके बेटे दामोदर ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूर्ण कर लीं.।वहीं सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही रिश्तेदार भी उनके घर पहुंच गए और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए, तभी दामोदर का बड़ा भाई किशन सिंह घोष अपने बेटे एवं कुछ अन्य लोगों के साथ दामोदर के घर पहुंच गया और पिता का अंतिम संस्कार करने की जिद करने लगा। दामोदर ने उसे अंतिम संस्कार करने देने से मना कर दिया। 
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال