WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

महाकुंभ जा रही कार हादसे का शिकार, 4 दोस्तों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

महाकुंभ जा रही कार हादसे का शिकार, 4 दोस्तों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

केएमबी कुंदन पटेल
प्रतापगढ़। जिले में महाकुंभ जा रही एक कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी, जिसमें चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 3 बजे भुपियामऊ के बबुरहा मोड़ के पास हुआ। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसने घर की दीवार तोड़ डाली, जिससे घर के अंदर सो रहे दंपति भी घायल हो गए।
झारखंड-बिहार के रहने वाले थे श्रद्धालु
कार में सवार सभी श्रद्धालु अयोध्या स्थित राम मंदिर का दर्शन करने आए थे और लौटकर महाकुंभ जा रहे थे। सभी लोग झारखंड और बिहार के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक को झपकी और कार की स्पीड तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की जानकारी मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार में कुल सात लोग सवार थे। चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएम योगी ने व्यक्त किया दुख
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال